*पिपरी गाँव में मिशन शक्ति अभियान के तहत लगी चौपाल**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज, गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम व विद्यालय न जाने वाले बच्चो कें अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के हल्का नं०1 के ग्राम सभा पिपरी में गुरुवार 21 अप्रैल 2022 को चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार,महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन एवं गांव की काफी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें