*बेहद शर्मनाक! उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में गुंडाराज के चलते पिछड़े दलित समाज के लोगों पर हो रहा सरेआम अत्याचार* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता संदीप वर्मा बहराइच *





 
 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता संदीप वर्मा बहराइच                                             
 जनपद बहराइच के कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र एवं थाना फखरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा कुंडासर में जातिवादी दूषित मानसिकता से ग्रस्त दबंग ठाकुरों ने 14 अप्रैल 2022 को अंबेडकर जयंती के ही दिन संविधान निर्माता विधिवेत्ता भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उठाकर फेंक दिया और खंडित कर दिया एवं अंबेडकर जयंती मना रहे महिलाओं को मारा-पीटा और अश्लील हरकत करते हुए जातिसूचक गालियां दी। इसी के साथ ही भीम आर्मी बहुजन समाज के लोगों के जुलूस पर हमला भी किया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। वहीं इस हमले में हुए कई लोग घायल हुए हैं। *जबकि उक्त घटना के संबंध में क्षेत्र के दबंग एवं जातिवादी दूषित मानसिकता से ग्रस्त सवर्ण प्रभावशाली लोगों के दबाव में शासन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दबंगो के विरुद्ध कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी ना करके उल्टे बाबा साहब डाक्टर अंबेडकर की जयंती मनाने गए ग्राम कुंडासर के श्री घनश्याम सोनी, श्री संतोष कुमार मौर्य, श्री राहुल मौर्य, श्री प्रदीप कुमार,श्री संदीप मौर्य आदि अनेकों लोगों के विरुद्ध फर्जी तरीके से विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है और दबंग ठाकुरों द्वारा शासन प्रशासन के संरक्षण में काफी आतंक मचाना शुरू कर दिया गया है और दलित शोषित पीड़ित समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है।* ऐसे में बहुजन समाज की यह मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए तथा पीड़ित समाज के लोगों का उत्पीड़न बंद किया जाय नहीं तो पिछड़े और अनुसूचित जाति समाज के लोगों का एवं भीम आर्मी का एक बहुत बड़ा आंदोलन होना तय है और समाज और अपने महापुरूषों का जातीय उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इसके लिए समाज को एकजुट होकर संघर्ष करने पर बाध्य होना पड़ेगा।.. जय भीम जय भारत जय दलित शोषित पीड़ित समाज।

जनपद बहराइच में बहुजन महापुरुषों की मूर्तियों को सरेआम अपमानित एवं खंडित किया जा रहा है और अपने महापुरुषों की जयंती मनाने पर पिछड़े और अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर हमले कराये जा रहे हैं तथा दबंगो शासन प्रशासन की सांठ-गांठ से समाज को दबाने एवं उत्पीड़न करने हेतु फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं जबकि दबंग आरोपी ठाकुरों को संरक्षण के चलते उनकी अभी तक गिरफ्तारी ना होने से वह खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ितों को डरा धमकाकर आतंकित कर रहे हैं।

बहुजन समाज के लोगों में भारी आक्रोश का माहौल....

 सभी साथी इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर डालें और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर करें जिससे दोषियों के खिलाफ त्वरित सख्त एक्शन लिया जा सके और निर्दोष पीड़ित पिछड़े और अनुसूचित जाति समाज के लोगों का उत्पीड़न बंद हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*