*पीईएस अधिकारी ने धौरहरा स्कूल में प्राप्त किया प्रशिक्षण**ब्यूरो मंड़ल प्रभारीसुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत धौरहरा स्कूल में अध्ययन करने हेतु आसपास के छात्र उत्सुक रहते हैं,वहीं बी एड के छात्र हों या विदेशी शोधार्थी सभी धौरहरा स्कूल पहुंच चुके हैं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार पी ई एस अधिकारी आशीष कुमार सिंह को धौरहरा स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेजा गया। उन्होंने धौरहरा स्कूल में छः दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि पी ई एस अधिकारी को कार्यालय संबंधी कार्य, सभी रजिस्टर के साथ-साथ नवाचार, आदर्श कक्षा कक्ष, आदर्श पाठ,  आई सी टी और विभिन्न समितियों से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने आए अधिकारी ने अभिलेख में लिखकर दिया कि विद्यालय के कार्य सराहनीय हैं। आशीष कुमार सिंह ने छात्रों, ग्रामीणों के साथ भी संवाद किया। वह छात्रों के साथ घुले मिले नज़र आए।
रवि प्रताप सिंह की लगन, सेवाभाव, शिक्षण कला सहित कई गुण हैं जो इन्हें महानायक बनाते हैं। यह स्कूल सभी मापदंडों पर खरा उतरता है।
आशीष कुमार सिंह ने कहा कि मैंने इस स्कूल से बहुत कुछ सीखा है। यह मेरे बहुत काम आएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक मैं आदर्श स्कूल की परिकल्पना ही करता था लेकिन अब मैंने आकर इसे देख लिया है।वह जिले के अधिकारियों से मिलने के बाद लखनऊ चले गए। इस दौरान सभी टीचर भालेंद्र, रामकुमार सिंह, उत्तम,आनंद तिवारी, राजकुमार व सीमा तथा शिक्षा समिति के मायाराम,अनोखे,स्नेहलता,दिनेश व उमाशंकर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*