*गेहूं के खेत की पराली में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग* *आग की चपेट के चलते बगल में गेहूं की फसल जलकर राख* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*







ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। बुधवार को एक बार फिर तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में आग का भीषण तांडव देखने को मिला है। जहां क्षेत्र के ग्राम पिपरीराउत में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत की पराली में भीषण आग लग गई। आग की चपेट के चलते बगल में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं खेतों में लगी आग रौद्र रूप धारण करते हुए गांव के जद तक जा पहुंची। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग को गांव में घुसने से रोका गया। घटना के संबंध में गांव के लोगों ने फोन से उप जिलाधिकारी कर्नलगंज को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी के समय से ना पहुंचने से गेहूं की फसल जलकर तबाह हो गई। आग लगने से गेहूं के भूसे और गेहूं की फसल की आर्थिक क्षति हुई है। फिलहाल राजस्व विभाग के कर्मचारी आग से हुई क्षति का आकलन करने में जुट गये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*