*धारदार हथियार से वार करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने धारदार हथियार से वार करने के आरोपी अभियुक्त प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपनी पत्नी रेखा को आपसी विवाद के चलते पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां शिव कुमारी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
प्रहलाद पुत्र बसंत लाल नि0 इमिलिया गुरूदयाल गल्ला मंडी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-230/22, धारा 324,504 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें