*प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री प्राइमरी बाल वाटिका का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
प्राथमिक विद्यालय अयाह में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री प्राइमरी बाल वाटिका का संचालन। पवन कुमार द्विवेदी/गोंडा खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां ग्राम पंचायत अयाह में प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर प्री प्राइमरी बाल वाटिका का हुआ संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इबरार अहमद और ए. आर. पी. राधे रमन यादव जी ने फीता काटकर किया| कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों ने पुष्पार्चन् करके किया गया है| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए. आर. पी.श्री यादव जी बताया की नई शिक्षा नीति के तहत तीन से छ: वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को ‘बाल वाटिका’ के रूप संचालित करके उन्हें कक्षा एक में प्रवेश हेतु तैयार करना है इसके लिए नोडल शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ -साथ अभिभावकों को भी इसके लिए प्रयास करना होगा| नोडल शिक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ‘निपुण भारत’ के अंतर्गत संचालित ‘बाल वाटिका’का मुख्य लक्ष्य बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उनके सम्प्रेषण क्षमता को विकसित करना है| कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाल वाटिका के बच्चों के साथ बाल कविता’ मछली जल की रानी है ‘का भी प्रदर्शन किया |इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधानाध्यापक गिरजेश दूबे, नोडल शिक्षक शार्दूल श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, हरिनारायण मिश्र, सरोज पांडे,मेनका पांडे, प्रेम कुमारी, अनीता देवी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें