*बाबा साहब समतामूलक के सजग प्रहरी --शास्त्री विनोद आर्य**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा 14 अप्रैल 2022 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से सभा कार्यालय पर प्रात बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहब समतामूलक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी आज समाज में जो सम्मान दलित बंधुओं को मिल रहा है यह सब बाबा साहब की ही देन है समाज में व्याप्त पाखंड और कुरीति को समूल नष्ट करने के लिए जो अभियान आर्य समाज के संस्थापक युग प्रवर्तक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने आज से 147 वर्ष पूर्व चलाया था उसी कड़ी का एक हिस्सा है बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891ई० मध्य प्रदेश मे जन्मे बचपन से ही प्रतिभा के धनी बहुत संघर्षों से वकालत की डिग्री हासिल की जिसमें आर्य समाज के अनुयायियों की अहम भूमिका रही शिक्षा उपरांत देश की आजादी एवं संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी कल 13 अप्रैल 2022 को जलियांवाला बाग शहीदों को नमन करते हुए कांड की 102 वर्ष बीत जाने पर भी वह ब्रिटिश हुकूमत करने वाला ब्रिगेडियर जनरल रेजीनाल्ड ऐडवर्ड डायर का कायराना हरकत से आंखें नम हो जाती हैं सभा को संबोधित करने वालों में समाजसेवी धर्मवीर आर्य, अमर दीक्षित, रामदास प्रबुद्ध डिप्टी ओझा, शिवम आर्य धर्मेंद्र कुमार, विश्राम बैद्व, डॉ रमेश मौर्य, सुदामा राम, आजाद राम नक्षत्र राम, आदि प्रमुख लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
उधर,उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन वर्क्स गोंडा एस डी ओ इ० प्रज्ञा आर्या ने कार्यालय पर बाबा साहब के 131 वी जयंती पर याद करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी समतामूलक के सजग प्रहरी रहे।आज दलितों का विकास एवं उत्थान दिख रहा है यह बाबा साहब की ही देन है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें