*कुत्तों के हमले में घायल हिरन की इलाज के दौरान हुई मौत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र में फसलें कटने व झाड़ियों में छिपने की जगह कम होने के कारण हिरनों के जीवन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार की सुबह पानी की तलाश में निकला हिरन ग्राम बरगदी के समीप पहुंच गया। जिसे देखते ही कुत्तों ने उसे दौड़ाते हुये नोंचकर घायल कर दिया। जहां ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाकर वन विभाग को सूचित किया। पशु चिकित्सक डॉक्टर त्रिवेणी कुमार को सूचना दी गई कुछ देर के बाद उन्होंने वैक्सीनेटर सनोज अवस्थी को भेजकर इलाज कराया फिर भी वह बच नही पाया। उक्त संबंध में वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुत्तों ने उसे नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका इलाज कराया गया लेकिन वह बच नही सका। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*