*सीओ कर्नलगंज की अगुवाई में चला मिशन शक्ति अभियान* *लोगों को जागरूक कर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई पेट्रोलिंग**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिवकुमार कनौजिया गोंडा*





 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज,गोण्डा । योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार के तहत शनिवार को कर्नलगंज कस्बे में क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान कर्नलगंज क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग किया गया तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड लाइन 1098,  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108,102 इत्यादि सेवाओं से लोगों को अवगत कराया गया। वहीं पुलिस टीम द्वारा जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराया गया। इस दौरान प्रभारी कोतवाल सी०पी० सिंह, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र,आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर, सुमन सहित पुलिस विभाग के अन्य कई लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*