*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आगामी ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती व 84 कोसी परिक्रमा को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी के सदस्यों, सभी धर्मगुरूओं व अधि0/कर्मचारीगणो के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
आज दिनांक 30.04.2022 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आगामी ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती व 84 कोसी परिक्रमा को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी के सदस्यों, सभी धर्मगुरूओं व जनपद के समस्त एस0डी0एम0/क्षेत्राधिकारी/प्र0नि0/थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी की, गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप त्योहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि सभी लोग आपसी भाई-चारे के साथ ईद की नमाज़ व अक्षय तृतीया त्योहार, परशुराम जयंती व 84 कोसी परिक्रमा के अवसर पर आपसी समंवय बनाकर त्योहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सभी को ईद की नमाज़ ईदगाह/मस्जिद के अन्दर ही अदा करने का निर्देश दिए तथा किसी भी दशा में रोड पर नमाज़ अदा न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई भी भ्रामक पोस्ट न डाला जाए जिससे अमन चैन खराब न हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी भरोसा दिलाया गया कि मेरे द्वारा प्रतिदिन आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एवं जनपद मे अमन चैन बनाए रखने हेतु पैदल गस्त कर लोगो से संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों व मिशन शक्ति टीम को प्रतिदिन पैदल गस्त कर लोगो से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु भी निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा त्योहारों के अवसर पर साफ-सफाई रखे जाने का निर्देश सर्व सम्बन्धित को दिया गया। सभी सेन्ट्रल पीस कमेटी व धर्मगुरूओं द्वारा प्रशासन का पूर्ण सहयोग देने व आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रामक पोस्ट डाल कर त्योहारों का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी जी द्वारा किया गया।
*गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी गोण्डा, समस्त एस0डी0एम0/क्षेत्राधिकारी, समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष, सेट्रल पीस कमेटी के सदस्यगण व सभी धर्मो के धर्मगुरू, निरीक्षक प्रज्ञान, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी मीडिया सेल व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें