*करनैलगंज:रहस्यमय ढंग से लापता हुये 36 वर्षीय कमल सिंह,परिजन परेसान**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
*ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोण्डा - करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कटराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा सर्वांगपुर निवासी कमल सिंह उम्र करीब 36 वर्ष रहस्यमय तरीके से गायब हो गये जिससे परिजन बहुत परेसान हैं। बताया गया कि विगत 7 अप्रैल 2022 को दोपहर में गांव से कमल सिंह पुत्र रमेश प्रताप सिंह गोंडा जाने की बताकर घर से पैदल निकले थे और जब वह देरशाम तक वापस घर नहीं आये तो परिजन उन्हें खोजने लगे। कमल के भाई लाल सिंह ने अपने रिश्तेदार व अन्य साथियों के साथ कई जगहों पर काफी खोजबीन किया लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों के मुताबिक कमल सिंह का रंग गोरासाढ़े 5 फुट लंबा हैं और वह हरे रंग का टीशर्ट व काला रंग का पैन्ट पहने हुए हैं पैर में काला जूता पहने हुए हैं । अगर इनकी कहीं भी सूचना मिले या इनको देखा जाये तो कृपया इस नंबर पर सूचना दें।
लाल सिंह मोबाइल नंबर-9792119564
लापता कमल सिंह के रिश्तेदार लल्लन सिंह का फोन नंबर-9839537512
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें