*बालकृष्ण ग्राउंड में 16 अप्रैल को बालाजी सरकार के भव्य जन्मोत्सव का होगा आयोजन**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंड*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज के भैरवनाथ पुरम मार्ग पर बाल कृष्ण ग्राउंड में आगामी 16 अप्रैल दिन शनिवार को मेंहदीपुर बालाजी सरकार का भव्य जन्मोत्सव एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसकी तैयारियां तेजी के साथ चल रही है। उक्त जानकारी आयोजक मंडल के अशोक कुमार कसौंधन ने दी है। अशोक कुमार कसौंधन ने दी गई जानकारी में बताया कि आगामी 16 अप्रैल शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से पूजन प्रारम्भ होगा, 10 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ, 12 बजे से सवामनी हवन के साथ शाम 7 बजे से छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। साथ ही श्री बाला जी सरकार का विशाल जागरण रात्रि में होगा। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें