*आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
सुभाष नगर दुल्हापुर बनकट में किया गया जिसका आयोजन आदर्श सद्भावना समिति उत्तर प्रदेश तथा सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद शुक्ला तथा संचालन राम सुभाष चौहान ने किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दलित नेता ननके ने कहा कि बाबा साहेब सर्व समाज के नेता थे अपने जीवन में शोषित पीड़ित वंचित समाज के लिए संघर्ष किया वही पृथ्वी पाल ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब को जीवन पर्यंत याद रखना चाहिए सद्भावना समिति के प्रबंधक दिलीप शुक्ला ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह कहा कि बाबा साहेब का जन्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे महू छावनी में हुआ था बाबासाहेब के शिक्षक ब्राह्मण जाति के महादेव अंबेडकर थे बाबासाहेब देश आजादी के बाद संविधान बना कर इस देश में कानून व्यवस्था को लागू कराने में 1949 में अपनी भूमिका का निर्वाह किया उनका सपना था इस देश में समतामूलक समाज सबको बराबरी का अधिकार ऊंच नीच का भेदभाव की समाप्ति मूल रूप से उनके जीवन का लक्ष्य बना और आजीवन संघर्ष करते-करते लंबे समय तक डाई डायबिटीज के बीमारी के चलते 1956 में स्वर्ग सिधार गए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समुदाय ने बाबा साहब के सपने को साकार कर करने के लिए संविधान बचाने के लिए सभी को साथ लेकर इस देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शालिग्राम प्रजापति राजदत्त यादव ननकन आज्ञा राम बलराम यादव राम भोला प्रजापति अनिल कुमार चौहान ओम प्रकाश चौहान राहुल कुमार नाई शांति देवी बड़का गुड्डा बुद्धू जोगेश कॉसलेस राघवेंद्र देवेश ननका सीतापति जरीना बानो आदि उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें