*मिशन शक्ति अभियान के तहत जनसूचना प्रकोष्ठ में तैनात मु0 आरक्षी व महिला आरक्षियों द्वारा जनसुनवाई में आयी पीड़ित महिला को दिलाया न्याय, पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस कर्मियों के कार्य से प्रभावित होकर उन्हे ‘‘बेस्ट काप ऑफ द मन्थ’’ चुना तथा नगद पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया -**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा दिनांक 30.03.2022 को थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा पुलिस कार्यालय गोण्डा के जनसूचना प्रकोष्ठ कार्यालय में आकर अपनी लड़की के साथ 04 लोगो के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। जनसुनवाई में तैनात महिला आरक्षियों द्वारा पीड़िता से वार्ताकर तत्काल पूरे प्रकरण से पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा को अवगत कराया गया था। प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा प्र0नि0 को0 नगर को अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा ताबडतोड कार्यवाही करते हुए सभी आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जनसुनवाई में तैनात पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित महिला को न्याय मिला। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में तैनात पुलिस कर्मियों के कार्य के प्रति सजगता दिखाने से प्रभावित होकर *मु0आ0 हरिनाथ यादव, महिला आरक्षी ज्योत्स्ना सौम्य गौरव व अंजू यादव को ‘‘बेस्ट काप ऑफ द मन्थ’’ चुना गया एवं उत्साहवर्द्धन हेतु सभी को नगद पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया* तथा भविष्य में भी जनसुनवाई में आये पीड़ित/पीड़िताओं की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराये जाने हेतु प्रेरित भी किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें