*पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना को0 देहात का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों, संभ्रान्त व्यक्तियों व ग्राम प्रहरी के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देशः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
आज दिनांक 17.04.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना को0 देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने गार्द की सलामी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने अपने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, आरक्षी आवास, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष/ आइजीआरएस कक्ष, विवेचना कक्ष, शस्त्रागार, निर्माणाधीन आरक्षी आवास आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डाे का अद्यतन रखने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निर्माणाधीन आरक्षी आवास के ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ उच्च मापदंडों को पूरा करते हेतु निर्मित करने का निर्देशित देने के साथ मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थाने पर नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों की बीट बुक चेक की, एच0एस0 की निगरानी, बैंकों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा साथ ही सभी महिला आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर अपराध पीड़ित महिलाओं से वार्ता करने व महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, संभ्रान्त व्यक्तियों व ग्राम प्रहरी संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम पूछने के पश्चात ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक अपराधिक सूचना को प्रभारी निरीक्षक से साझा करते हुए अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाना को0 देहात में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों से लगन व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
*निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, एल0आई0यू0 इंस्पेक्टर, स्टेनो पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल आदि अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें