*अन्तिम तिथि 09 अप्रैल कल तक होगा पंजीकरण, निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन हेतु अब तक 42 बच्चे पंजीकृत**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*

 *कटे होंठ व तालू वाले बच्चों का पंजीकरण कराएं और मुफ्त इलाज व ऑपरेशन का लाभ उठाएं- डॉ0 ए0पी सिंह*




ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

बच्चों में जन्मजात कटे होंठ व तालू के निशुल्क उपचार हेतु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अन्तर्गत जिले में गत 26 मार्च से पंजीकरण शिविर का आयोजन स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है द्य सीएमओ कार्यालय में लगाये जा रहे इस शिविर में पंजीकृत किए जाने वाले सभी बच्चों का सम्पूर्ण इलाज पूर्णतया निशुल्क किया जायेगा। लगाये जा रहे रहे इस शिविर में अब तक 42 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है द्य पंजीकरण की सुविधा आगामी 09 अप्रैल तक प्रत्येक दिन (सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक) निरन्तर जारी रहेगी। आमजन इसका लाभ अवश्य उठाएं द्य अधिक जानकारी हेतु सीएमओ कार्यालय के कक्ष संख्या 25 में संपर्क किया जा सकता है।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस केसरी का कहना है कि पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्मविश्वास जगाती है। इसी आत्मविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ वैभव खन्ना और हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। बच्चों में यह समस्या लगभग 3000 से 5000 जीवित शिशुओं में से एक को हो सकती है।
    अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ एपी सिंह कहा कि यह बीमारी बच्चों में जन्मजात होती है, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी द्वारा इसका पूर्ण उपचार कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई जा सकती है। स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा किसी भी उम्र के लोगों का इलाज पूर्णतया निःशुल्क किया जाता है।
डॉ वैभव खन्ना ने बताया कि जन्म से कटे होंठ -5 माह के बाद, कटा तालू - 9 माह के बाद, आवाज के लिये- 5 से 7 वर्ष, मसूढ़े की हड्डी -8 से 9 वर्ष एवं चेहरे की बनावट -18 वर्ष पर की जानी चाहिए द्य पाँच महीने से कम के बच्चे भी अपना पंजीकरण करवा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है द्य यदि बच्चे की उम्र ज्यादा हो गयी है, तो भी सर्जरी हो सकती है, पर सही समय पर सर्जरी कराने से नतीजा सामान्य से ज्यादा अच्छा होता है। यह सर्जरी किसी भी उम्र के रोगियों के लिये निःशुल्क उपलब्ध है।
डीईआईसी मैनेजर उमा शंकर वर्मा ने बताया कि सही समय पर इलाज कराने से यह जन्मजात विकृति पूर्णतयः ठीक हो सकती है द्य प्रदेश में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है, तो किसी भी परिवार के बच्चे को इस विकृति के साथ जिंदगी जीने की जरूरत नहीं है, जरूरत है तो बस लोगों के जागरुक होने की और आगे आकर सेवाओं का लाभ उठाने की।
   पंजीकरण शिविर को सफल बनाने में आरबीएसके की टीमें, आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी और कार्यक्रम से जुड़े विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा हेल्थ सिटी हॉस्पिटल लखनऊ - स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट अवेयरनेस  असिस्टेन्ट नीरज कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विनीत शर्मा समेत अन्य लोग सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं द्य पंजीकरण शिविर के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नं. 9454159999, 9565437056 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*