*मारपीट करने के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट करने के 03 वांछित अभियुक्तों- 01. सुशील, 02. आनन्द, 03. शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी देवतादीन पुत्र सन्ते नि0 साईनबेलवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा के पुत्र नन्नू को जमीनी रंजिश के चलते गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
सुशील पुत्र कन्हैयालाल नि0 साईनबेलवा मौजा शाहजोत थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
आनन्द पुत्र किशोरी नि0 साईनबेलवा मौजा शाहजोत थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
शिवा पुत्र जगजीवन नि0 साईनबेलवा मौजा शाहजोत थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-86/22, धारा 323,504,506 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें