*‘‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’’ के तहत गैंगेस्टर ऐक्ट के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन द्वारा पूरे प्रदेश में गैंगेस्टर/एच0एस0/गुण्डा के विरूद्ध 100 दिवसीय चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना छपिया पुलिस को गैंगेस्टर एक्ट के 03 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैंगेस्टर ऐक्ट के 03 वांछित अभियुक्तों- 01.रामदयाल नाई, 02. पवन, 03. संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने व गैंग के साथियों के साथ आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु लोगो का अपहरण किया करते थे अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गैंगेस्टरों द्वारा अपराध से अर्जित की गयी चल एवं अचल सम्पत्ति को चिन्हित कर धारा 14(1) गैंगेस्टर ऐक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी मनकापुर व थानाध्यक्ष छपिया को दिए है।
रामदयाल नाई पुत्र करेठे उर्फ कैलाश नि0 चौहट्टा मौलागंज थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
पवन पुत्र शोभाराम नाई नि0 पृथ्वीनाथ मौजा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
संतोष कुमार पुत्र देवता प्रसाद नि0 निबिया मौजा पथुलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-37/22, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें