*जान से मारने की नियत से पत्नी को ट्रेन से फेंकने का आरोपी पति गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

दिनांक 21.03.2022 को कटरा रेलवे स्टेशन आउटर के पास अभियुक्त ज्ञानचंद शर्मा ने दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करने हुए अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से ट्रेन से फेंक दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता नेहा शर्मा द्वारा थाना नवाबंगज में मु0अ0सं0-105/22, धारा 498ए,504,506,307 भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 नवाबंगज को दिए गए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 28.03.2022 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरोपी अभियुक्त ज्ञानचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. ज्ञानचंद शर्मा पुत्र राम बहादुर शर्मा नि0 ग्राम खजुरहट नेवली का पुरवा थाना बीकापुर जनपद फैजाबाद।

*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0-105/22, धारा 498ए,504,506,307 भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
प्र0नि0 नवाबगंज संतोष सिंह मय टीम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*