*महिला दिवस पर स्कीम वर्कर ने धरना- प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन**प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शामिल मांगों पर तत्काल कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी गई चेतावनी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
देवीपाटन मंडल मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर टीनसेड गोण्डा पर महिला दिवस पर मंगलवार को सीटू से सम्बद्ध स्कीम वर्कर समन्वय समिति के तत्वावधान में जिला पंचायत के टीन शेड के नीचे महिला जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन कर प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडलीय संयोजक कामरेड दिलीप शुक्ला महिला कर्मियों की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के उपेक्षा से विभिन्न विभागों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए व्यावहारिक व विशेष कार्य योजना लागू किए बिना समाज में व्याप्त बेरोजगारी से निजात नहीं मिल सकता। संगोष्ठी को वरिष्ठ श्रमिक नेता का. सत्यनरायन तिवारी व कौशलेंद्र पांडेय, आंगनबाड़ी - महिला नेता मीनाक्षी खरे, रानीदेवी पाल ने कामकाजी महिलाओं पर चर्चा करते हुए शासन को आगाह किया कि यदि आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया व स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिला कर्मियों की समस्याओं का समाधान तत्काल नहीं किया गया तो महिला कर्मी आगामी 28 और 29 मार्च को आयोजित किसान मजदूर समन्वय समिति की हड़ताल में शामिल होंगी।
इस मौके पर महिला कर्मियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांग पत्र में मनरेगा का बजट व मजदूरी बढ़ाने, आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया व स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं को कर्मचारी घोषित कर उन्हें न्यूनतम वेतन देने, मनरेगा मेट कृषि व बैंक सखी के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने एवं बाल विकास परियोजना में पोषण बजट में वृद्धि करने के साथ ही
महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई है। मांगपत्र सौंपने वालों में का. दिलीप शुक्ला सत्यनरायन तिवारी, कौशलेंद्र पांडेय, सुरेश कनौजिया, रानी देवी पाल, मीनाक्षी खरे, नीलम श्रीवास्तव, कुसुम तिवारी, मुन्नी सिंह, कनक दीक्षित, लल्लन सिंह, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, सलमा परवीन, संतोषी देवी व चांदनी यादव शामिल रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें