*सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु भारत के गौरव**डॉ०लोहिया जयंती पर नमन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा 23 मार्च 2022 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य के नेतृत्व में भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में समाजसेवी धर्मवीर आर्य की अध्यक्षता में सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के बलिदान दिवस पर एकत्र होकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, व्यापार मंडल, आर्य वीरदल शिक्षक संस्थान के सैकड़ों लोगों ने शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर शास्त्री विनोद आर्य ने उद्बोधन में शहीद क्रांतिकारियों को नमन करते हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हर भारतवासी राष्ट्रवाद के नाम पर एक सूत्र में रहने का संकल्प दिलाया और शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी इतिहासो से हमें सीख लेनी चाहिए देश की आजादी में क्रांतिकारियों को प्रेरणा देने वाली संस्था आर्य समाज और प्रेरणा स्रोत अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की उर्जा ही देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई थी सभा को संबोधित करने वालों में साहित्यकार प्रमुख डॉ उमा सिंह, माधव राज सिंह, पराग दत्त यादव सरदार अजीत सिंह, रेखा श्री० विजय सिंह बरवार, डॉ दिलीप शुक्ला प्रवक्ता शास्त्री महाविद्यालय, डिप्टी ओझा, हरीश छाबड़ा, इ०प्रज्ञा, शिवम आर्य, के साथ-साथ संदीप, आर जे शुक्ला अंशु, नीरज, आशीष, विनीत, अभय, अवधेश, रामबाबू, पंकज, डॉ० बी बी मिश्रा ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया सभा का संचालन बड़गांव आर्य समाज मंत्री शिवम आर्य एडो० ने किया अध्यक्षीय उद्बोधन में धर्मवीर आर्य शहीदों को नमन करते हुए डॉक्टर लोहिया के समाजवाद मे नगर प्रशासन द्वारा शहीदों एवं डॉक्टर लोहिया पार्क की गंदगी पर क्षोभ व्यक्त किया और जिला प्रशासन से मांग की सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोण्डा को प्रशासन निर्देशित करें कि शहीद के स्मृति दिवस पर विद्यालय की ओर से यह आयोजन भव्य रूप से मनाया जाए जिससे शिक्षा के मंदिर से युवाओं में क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*