*सकरौरा ग्रामीण में आग लगने से पांच लोगों के छप्पर एवं फूस के घर जलकर राख**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिवकुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण में मंगलवार को आग लगने से पांच लोगों का छप्पर व फूस का घर आदि जलकर राख हो गया।                                                                                                 प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा बेलवा सम्मै टेपरा की है। जहां मंगलवार को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने एक के बाद एक घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिये भरसक प्रयास किया और सफल भी हो गये, लेकिन तब तक रामू, तुलसीराम, रामतेज, श्रीमती का  मकान व अशोक सिंह का छप्पर जलकर राख हो गया। लेखपाल रमेशचंद्र ने बताया कि आग लगने से चार लोगों के घर व एक व्यक्ति का छप्पर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*