* एलबीएस कॉलेज में 'ब्रज की होरी' पर हुआ सांस्कृतिक संवाद* *ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा । हमारा देश उत्सवों, पर्वों का देश है। इस देश की विविध महत्त्वपूर्ण परम्पराओं में ब्रजमंडल की होली का विशेष महत्त्व है। यह पर्व एकरसता को तोड़कर समरसता और उल्लास से भर देता है। लीला पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम और हास-विलास से जुड़ी अनेक लोककथाएँ और लोकगीत प्रचलित हैं जो लोकमानस को भाव-विभोर कर देते हैं। ये उत्सव हमारी संस्कृति के प्राण हैं। ये बातें स्पिक मैके और एलबीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संवाद में प्रसिद्ध लोकगायिका माधुरी शर्मा ने कहीं। उन्होंने ब्रज की होरी विषयक संवाद में ब्रज के उन लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी, जो ब्रजभूमि में फूलों की होली, लठियामार होली में गाए जाते हैं।
लोकगायिका माधुरी शर्मा सहित स्पिक मैके के पदाधिकारियों एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सैकड़ों श्रोताओं का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार ने किया। अपने स्वागत वक्तव्य में उन्होने लोक-संस्कृति के महत्त्वपूर्ण पक्षों की ओर संकेत किया।
स्पिक मैके के अध्यक्ष उमेश सेठ, उपाध्यक्ष डॉ. नीरजा शुक्ला, समन्वयक डॉ. मधु रानी शुक्ला, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शांभवी शुक्ला, स्पिक मैके यूपी के संयुक्त सचिव शुभम चौहान, योगेश तिवारी ने इस अवसर पर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रेखा शर्मा ने अंत में मुख्य गायिका माधुरी शर्मा सहित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन बीएस. सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रतीक्षा तिवारी ने किया और लोकगायिका का परिचय एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शांभवी ने दिया।
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यक्रम से जुड़े रहे।
डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र
मीडिया प्रभारी
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें