*ग्राम जहांगिरवा में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया सालाना फातिहा**ब्यूरो मंडल प्रभारी कनौजिया सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। हर वर्ष की भांति सोमवार की रात्रि क्षेत्र के ग्राम जहांगिरवा के मजरा लोहारनपुरवा में डॉक्टर मोहम्मद सलमान के आवास पर हजरत कफीलुल्लाह शाह बड़े बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना फातिहा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज रियाज ने तिलावते कुरआन से किया। उसके पश्चात सूफ़ियाना कव्वाली का दौर शुरू हुआ। जिसमें कौवाल रफीक वारसी गोंडवी व कौवाल मोहसिन बहराइची ने पूरी रात्रि सूफियाना कलाम सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम के अंत में सलाम व दुनिया में अमन भाईचारा कायम रखने के लिये दुआ की गई। कार्यक्रम में डॉ० धर्मवीर, जाहिद हुसैन,जमील अहमद, गुल मोहम्मद, मुनव्वर अली,अजीज अहमद सहित काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*