*परसपुर में मिला बुधवार को अचानक लापता चौदह वर्षीय आदित्य सिंह* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। विगत बुधवार को अचानक गायब हुआ बच्चा परसपुर में मिल गया, तब जाकर पुलिस व परिजनों ने चैन की सांस ली। मालूम हो कि कल बच्चे के एकाएक गायब हो जाने पर पुलिस व परिजन दोनों हैरान थे। बताते चलें कि आदित्य सिंह पुत्र विपिन सिंह उम्र करीब 14 वर्ष निवासी मुकुंदपुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा जो कि कल दिनांक 23 मार्च 2022 की शाम छह बजे घर से साइकिल से निकला था लेकिन उसके काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा बच्चे को तलाशने हेतु पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी गई। वहीं मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस भी उसे तलाशने लगी। इसी बीच आदित्य के परसपुर में मिल जाने पर परिजन तथा पुलिस ने चैन की सांस ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*