*देवीपाटन मंडल के मुख्यालय पर दुखहरण नाथ मंदिर पर शिवरात्रि उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
ऐतिहसिक पृथ्वीनाथ व दुखहरननाथ मंदिर समेत जिले भर के शिवालयों में उमड़े शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
गोंडा।देवों के देव महादेव के आराधना के पावन पर्व और हिंदुओं के पवित्र त्यौहार महाशिवरात्रि पर आज जिले के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सभी के कष्टहर्ता दुःखहरणनाथ और भगवान पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य कमाया।
खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर व शहर के दुखहरननाथ मंदिर पर मंगलवार की भोर से ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने बाबा पृथ्वीनाथ व दुखहरननाथ समेत जिले भर के शिवमंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को विल्वपत्र,भांग,धतूरा,फूल,फल चढ़ाकर व धूप अर्पित कर पूजा अर्चना की और अपने सुख समृद्धि की कामना की। शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
त्रेता व द्वापर युग से मिलता है प्राचीनता का वर्णन
गोंडा। बाबा दुःखहरणनाथ का वर्णन त्रेतायुग से ही मिलता है। मान्यता है कि अयोध्या में जब भगवान श्री राम जी जन्म हुआ तो भगवान शिव उनके बालरूप का दर्शन करने के लिए गए थे। अयोध्या से वापस लौटते समय बाबा भोलेनाथ के गोनर्द की इस पावन भूमि पर विश्राम किया था और भक्तों के कष्टों का निवारण किया था। इसी स्थान पर बाबा दुखहरननाथ का प्राचीन मंदिर बना है और पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना की पूर्ति करते हैं। इसी तरह जिसे के खरगूपुर स्थित भगवान पृथ्वीनाथ की द्वापरयुग से आराधना की जा रही है। द्वापर युग में पृथ्वीनााथ मंदिर की स्थापना पांडु पुत्र भीम ने की थी और महाभारत काल में भगवान भोलेनाथ के पांडवों के कष्टों का निवारण किया था। कलांतर में भगवान शिव के इन रूपों को पूजा गया और तब से यह मानव जाति और अखिल ब्रह्माण्ड की रक्षा कर रहे हैं।
भीड़ को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन
गोंडा। शहर के दुखहरननाथ मंदिर के बाहर भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर रूट डायवर्जन भी किया गया है। गुरुनानक चौराहे से बडगांव चौराहे तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहनों को गुरुनानक चौराहे से रोडवेज की तरफ बहराइच रोड से नवीन मंडी होते हुए बडगांव और फिर स्टेशन की तरफ जा सकेंगे। वहीं उतरौला व इटियाथोक से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन मिश्रौलिया चौकी होते हुए अंबेडकर चौराहे से लखनऊ जा सकते हैं।
भक्तों की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
गोंडा। मंगलवार सुबह से ही आकाश मंडल में हर हर महादेव की आराधना के जयघोष गूंजते रहे। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले भर की पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही और हर स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। जहाँ एक ओर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू से जल लेकर भगवान का जलाभिषेक किया तो भक्तों ने पैदल यात्रा करके दुखहरण नाथ मंदिर में पहुंचे और जलाभिषेक कर राष्ट्र कल्याण के लिये भगवान आशुतोष से प्रार्थना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें