*28-29 मार्च को केंद्र सरकार की श्रम विरोधी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों का महा हड़ताल* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा  6 मार्च 2022 
किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा द्वारा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों द्वारा 28 - 29 मार्च 2022 को केंद्र सरकार की श्रम व जन विरोधी नीतियों केखिलाफ  होने वाले अखिल भारतीय आम हड़ताल की तैयारी बैठक लालझंडा कार्यालय रोडवेज़ गोंडा में बुलाई गई।  बैठक की अध्यक्षता  सत्य प्रकाश पांडेय  पोस्टल ईंपलाईज  ने किया तथा संचालन उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के नेता राम कृपाल यादव ने किया। बैठक में तैयारी की रुपरेखा सीआईटीयू उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने रखते हुए कहा कि 23 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की 91वीं शहादत दिवस पर सेमिनार से शुरू होगा तथा 25 मार्च को प्रेस कांफरेंस करेंगे तथा 28 मार्च 2022 को अपने अपने कार्यालय पर हड़ताल करेंगे तथा 29 मार्च 2022 को गांधी पार्क गोंडा में इकट्ठा होंगे तथा उप श्रमायुक्त कार्यालय गोंडा तक रैली निकाल कर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के सभी ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशनों के साथियों द्वारा प्रधान मंत्री को संबोधित मांग पत्र उप श्रमायुक्त महोदय के माध्यम से दिया जायेगा। एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड सत्य नारायण तिवारी ने सभी साथियों को आज से ही तैयारी में जुटें। बैठक को पूर्वांचल चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के ईश्वर शरण, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार कनौजिया उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक यूनियन गोंडा ने श्रमिकों की लाभ के लिए संक्षेप में कहा, आंगनवाडी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश सीटू के दिलीप, जिला ट्रेड यूनियन कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार कनौजिया, अंबिका प्रसाद यादव, मनोज कुमार सिंह, राम गोविंद मिश्रा, रमेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, विंदु कुमार सिंह,  रवि प्रकाश तिवारी,  सभाजीत यादव,  रुद्र प्रताप सिंह,  अनील उल्लाह , डी एस सिंह,  एहसान हुसैन आनंद प्रकाश तिवारी,  आनंद कुमार श्रीवास्तव , बैजनाथ, साजिद खान,  रमाकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*