*10 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड में अभियुक्त को लगी गोली, अभियुक्त के कब्जे से 01अदद मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामदः-**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*








ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर दिनांक 30.03.2022 को थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 195/22, धारा 376डी0ए भादवि, 3(2)5 एस0सी0 एस0टी0 ऐक्ट व 3/4  पॉक्सो ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 03 टीमे गठित कर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी को0 नगर व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।  
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने 10 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड के दौरान सामूहिक दुष्कर्म करने के 01 आरोपी अभियुक्त राजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतसू बरामद कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजा के पैर में गोली लग गयी व एक कॉस्टेबल घायल भी हो गया। अभियुक्त राजा का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000 रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. राजा पुत्र जाने नि0 बुधई पुरवा थाना को0 नगर जनपद गोंडा।

*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0-195/22, धारा 376डी0ए भादवि, 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-199/22, धारा 307 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-200/22, धारा
3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
 01 अदद मोटरसाईकिल।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*