*पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने एसओजी व सर्विलांस टीम के अधि0/कर्मचारीगणों को विगत वर्ष में किए गए कार्यो के लिए ₹1,00,000/- के नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत-**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
आज दिनांक 30.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा एसओजी व सर्विलांस टीम के अधि0/कर्मचारीगणों को विगत वर्ष में कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करते हुए महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सराहनीय कार्य करने के लिए पूरी टीम को ₹1,00,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी अधि0/कर्मचारीगणों को भविष्य में अपने-अपने कार्यों/दायित्वों को कर्तव्यनिष्ठा व लगन से निष्पादित करने हेतु प्रेरित भी किया पुलिस अधीक्षक के हाथों से नगद पुरस्कार पाकर सभी पुरस्कृत अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें