*बसंत पर्व वैदिक संस्कृति--आर्य समाज**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोंडा 5 फरवरी 2022 आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा अंतर्गत आर्य समाज बड़गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी महाशय छोटेलाल हाता मे हर वर्ष की भांति आर्य समाज द्वारा देव यज्ञ के माध्यम से बसंत ऋतु के शुभ आगमन पर विभिन्न संगठनों की सहभागिता से भव्य आयोजन हुआ जिसमें आर्य समाज की सर्वोच्च संस्था दिल्ली सर्वोदेशिक एवं आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के दिनेश आर्य एवं इंदल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने बताया कि वसंत ऋतु का आगमन विशेष रुप से वनस्पतियों एवं मनुष्य के जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालता है वेदों के अनुसार इस रितु मे सब कुछ नया प्रकृत सभी जीव जंतु एवं वनस्पतियों में ऊर्जा का संचार होता है
इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश उप मंत्री तृप्ति आर्य एवं विनोद आर्यमुख्य यजमान रहे प्रदीप आर्य प०अमर दीक्षित चारों वेदों की रिचाओ विशेष मंत्रों से आहुति दिलाई जिसमें शिवम एडो० इ० सत्यम इ० प्रज्ञा राधाकुंड समाज के सोम प्रकाश आर्य अरविंद सक्सैना, पं० रक्षाराम विद्यार्थी आदि लोगों ने बसंत पर्व पर आहुतियां डालकर पुण्य के भागी बने मुख्य अतिथि दिनेश आर्य ने दिल्ली सभा के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों के आर्य समाजो का प्रगति आख्या संकलन के दौरान गोंडा के सभी समाजों का अवलोकन किया सभी समाजों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया सभा का संचालन धर्मेंद्र आर्य ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें