*करनैलगंज : सड़क हादसे में अब तक तीन की मौत,तीनों परिवारों में कोहराम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया संवाददाता शिवकुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

करनैलगंज/गोण्डा - रविवार को मतदान कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार अहिरौरा गांव के दानापुर निवासी की करनैलगंज - लखनऊ हाईवे स्थित भुलियापुर पुल के पास कार से टक्कर हो गई जिससे मौके पर दीपू वर्मा 32 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनोद वर्मा की इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई । वही प्राप्त जानकारी के अनुसार कैसरगंज निवासी कार चालक की भी घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कुछ दूर गड्ढे में जाकर गिरी घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि दूसरे बाइक सवार की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई वहीं तीसरी मौत कार चालक की की भी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई इस प्रकार इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की जान गई प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज प्रदीप सिंह ने बताया की घटना में विधिक कार्रवाई की जा रही है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*