*पूर्व प्रधान हरिभान सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
कर्नलगंज,गोण्डा ।  तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चचरी बाजार में मंगलवार को पाल्हापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह पूर्व मंत्री के आवाह्न पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में आस्था जतायी। मालूम हो कि ग्राम पाल्हापुर व चन्द्रभानपुर से कई बार ग्राम प्रधान रहे हरिभान सिंह के अनुज आपदाहरण सिंह कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साथ ही वह बीजेपी के निवर्तमान विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बहुत करीबी माने जाते हैं। वहीं राजनैतिक क्षेत्र में हरिभान सिंह का बड़ा वर्चस्व माना जा रहा है। पूर्व प्रधान को उनके समर्थकों सहित सपा में शामिल होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*