*सीबीआई रेलवे पोस्ट की सउनी लाल साहब के साथ निरीक्षक**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
आज दिनांक 20. 02.2022 को निरीक्षक प्रणय कुमार साथ कांस्टेबल सुग्रीव सीआईबी गोंडा व रेसुब पोस्ट गोंडा से सउनि लाल साहब सिंह साथ स्टाफ गोंडा परीक्षेत्र में रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबार की रोकथाम व निगरानी कर सुरागरसी पतारसी की जा रही थी की मुख्यालय से प्राप्त आईडी के आधार पर खोजबीन करते हुए मुखबिर खास की सूचना कि सीएससी सेन्टर दुर्जनपुर घाट पीपरी बाजार में एक व्यक्ति रेल टिकटों का अवैध व्यापार करता है। मुखबिर खास की सूचना पर उक्त स्थान पर जाकर उस व्यक्ति से पूछताछ किया तो वह घबरा गया और उस व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम नाम अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल कुद्दुस निवासी पिपरी दुर्जनपुर घाट, थाना नवाबगंज जिला गोण्डा उम्र 24 वर्ष बताया। उक्त व्यक्ति से टिकटों के बाबत पूछा गया तो बताया कि मैं पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाता हूं और मैं *07 पर्सनल यूजर आईडी (01) lko0111111 (02) lko01111111 (03) lko123456789 (04) lko1234567890 (05) babadeen78 (06) doghat123 (07) ghat1133* का प्रयोग करता हूं। मैं आईआरसीटीसी एजेंट हूं, एजेंट आईडी *icseg055893* है। उक्त व्यक्ति के पास से *01 जीवित रेलवे ई टिकट (कीमती 2877.7/-) और 07 मृत रेलवे ई टिकट(कीमती 11436.6/-)* मिले। उक्त व्यक्ति के पास से एक कम्प्यूटर जिसमें मोनिटर HP, सीपीयू असेबल (इंटेक्स), की-बोर्ड DELL कम्पनी साथ चार्जर और OPPO A-15 कंपनी का इस्तेमाली पुराना मोबाइल व नगद 1020-/ बरामद कर बाद लाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु आरपीएफ पोस्ट गोंडा को सुपुर्द किया गया तथा रेलवे ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने के बाबत रेसुब पोस्ट गोंडा पर मुअस. 408/2022 अंतर्गत धारा 143 रेल अधिनियम सरकार बनाम अब्दुल कादिर दिनांक 20.02.2022 पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उनि. सुरेन्द्र कुमार रेसुब पोस्ट गोंडा द्वारा की जाएगी।
रिपोर्ट सूचनार्थ सादर प्रेषित
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें