*दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा, मुकदमा दर्ज**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

देवीपाटन मंडल  मुख्यालय कोतवाली नगर के अंतर्गत साहबगंज गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक और उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना नगर कोतवाली में दी गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज निवासी राजेश कनौजिया ने तहरीर में कहा है कि वह ई-रिक्शा से अपने पुत्री माही के साथ जा रहा था। मारवाड़ इंटर कालेज के निकट सड़क के दोनों पटरियों पर चार पहिया वाहन खड़े थे। वाहन को आगे पीछे करने के चक्कर में वाहन स्वामी से विवाद हो गया। जिसको लेकर ई-रिक्शा चालक राजेश और उसकी पुत्री माही को मारा पीटा और अभद्रता की। नगर कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रजत कौशल, मोहित कौशल सहित उनके मित्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की कार्यवाही शरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*