*बहराइच देहात कोतवाली का मामला हैं निजी कम्पनी में काम कर रहे युवक की बाइक चोरी**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*

ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
बहराइच। निजी कम्पनी में कार्य कर रहे युवक की बाइक चोरो ने उड़ा दी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लग सका। ज्ञातव्य हो कि सूफीपुरा विकास भवन के पीछे निवासी आसिफ खान पुत्र 
मुन्ना खान कोतवाली देहात अन्तर्गत रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित अमेजान आफिस में काम करता है। वृहस्पतिवार को वह प्रतिदिन अपनी बाइक यामाहा यूपी 32 एचयू 2125 से आफिस गया हुआ था। गाड़ी आफिस के बाहर खड़ी कर दिया था। जिसके बाद जब वह बाहर पहुंचा तो बाइक गायब मिली। पीडि़त द्वारा बाइक की काफी खोजबीन की गई पर उसका सुराग नहीं लग सका। चोरी की घटना लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें चोर बाइक को ले जाते हुए दिखायी दे रहा है। पीडि़त द्वारा बाइक चोरी की तहरीर कोतवाली देहात में दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*