*आई0 टी0आई0 प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार सिंह की विदाई**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

दिनांक 31.01.2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में श्री सतीश कुमार सिंह प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 गोण्डा का सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डी0के0 सिंह संयुक्त निदेशक देवीपाटन मण्डल, गोण्डा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बहराइच आई0टी0आई0 के आये प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। समारोह में प्रधानाचार्य जी के बारे में बोला कि आपकी शासकीय सेवा में हमेशा सहयोगात्मक व्यक्तित्व के धनी रहे। आपने संस्थान परिवार के सदस्यों को हर कठिनाईयों में सहयोग देने में कोई संकोच नहीं किया। आप सामाजिक, परिवारिक ही नहीं अन्य कार्याें में आप तत्पर्यता व लगन शीलता से सहयोग देते रहे। आप विभाग में लगभग 35 वर्ष कार्य किये। इस दौरान तमाम तरीके के छोटी-मोटी प्रशासनिक दिक्कतें आयी पर आपने बहुत ही सहज ढंग से उसको दूर करने का जो कौशल आपने दिखाया है जो हमेशा प्रशंसनीय रहा है। गोण्डा आई0टी0आई0 के स्टाफ अपने प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर बहुत ही गमभीन रहे और यह कहते रहे कि ऐसे प्रधानाचार्य अब हमें दोबारा नहीं मिलेंगे। जिन्होंने हमेशा अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह सहयोग किया। कार्यक्रम में फूल माला से प्रधानाचार्य जी को एवं उनके साथ आये हुए उनकी धर्म पत्नी एवं उनके पुत्र को भी फूल माला से सम्मानित किया गया और सभी लोगों ने साहब के स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। संयुक्त निदेशक द्वारा भी प्रधानाचार्य को अभिवादन पत्र एवं भगवान बुद्ध की मूर्ति स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया। कार्यक्रम में एक सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आई0टी0आई0 के स्टाफ उपस्थित रहे। जिसमें वरिष्ठ कार्यदेशक जितेन्द्र बहादुर जी एवं रिजवानुल हसन, सतीश वर्मा, रामेन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद, इकबाल अहमद, आशुतोष वर्मा, रजनीश सैनी, अशोक वर्मा, के0के0 यादव, रजत कुमार, उत्तम वर्मा, दिनेश शर्मा, मो0 कलीम, ओम प्रकाश, यू0पी0 सिंह, फतेह बहादुर, संजय वर्मा, प्राइवेट आई0टी0आई0 से आये हुए सभी आगंतुक सतीश गुप्ता, योगेन्द्र सैनी, हरीश पटेल, अरविन्द श्रीवास्तव, हनुमंत लाल आदि लोगों ने भी उपहार एवं माल्यार्पण कर प्रधानाचार्य जी को सम्मानित किया। 
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार एवं अभयजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*