*लगातार हो रहे तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहत, बृहस्पतिवार की रात तेंदुए ने एक गाय को बनाया निवाला**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया *




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया /प्रमुख संवाददाता संदीप वर्मा बहराइच

देवीपाटन मंडल के जनपद बहराइच मिहींपुरवा कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा परवानी गौढी में स्थित श्री जगदीश दास बाबा कुट्टी के जंगल से निकलकर परवानी गौढी गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी रोहित वर्मा पुत्र बलभद्र वर्मा निवासी परवानी गौढी के खेत से 6 जनवरी की रात्रि में बाघ ने एक गाय पर हमला कर घसीटते हुए मोलहे रावत पुत्र दुबर रावत के अरहर के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। गाय के गर्दन तथा पेट को पूरी तरह से फाड़ दिया है। इतना ही नहीं इससे 3 दिन पहले भी यह तेंदुआ एक खरगोश को भी निवाला बना चुका है। तेंदुए के जारी आतंक से गांव के लोग बहुत ही डरे और सहमे हुए हैं।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र मौर्य को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर वन दरोगा कमला प्रसाद, वनरक्षक राममिलन एवं ठाकुर प्रसाद तथा बीट वाचर गोविंद एवं दिलीप कुमार ने मौके का मुआयना करते हुए गड्ढा खुदवाकर गाय के शव को दफना दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*