*बज गया पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल**बज गया पांच राज्यों में चुनाव का बिगुलउत्तर प्रदेश में***ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे…
मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से, अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को…
पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को: रैली, सभाओं पर 15 जनवरी तक के लिए रोक…
लखनऊ/नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा है कि उतर प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस बार 7 चरणों मे होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने अन्य दोनों आयुक्तों के साथ दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान की 10 फरवरी को शुरूआत होगी। सभी पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि यूपी में नामांकन की 10 जनवरी से शुरूआत हो जाएगी। कोरोना के चलते फिलहाल 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभा, साइकिल रैली, रोड शो एवं पदयात्रा व जनसभाओं पर रोक रहेगी। 15 जनवरी को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा। रात 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी।
उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 10 फरवरी को, दूसरे चरण में 14 फरवरी को, तीसरे चरण में 20 फरवरी को, चौथे चरण में 23 फरवरी को, पांचवें चरण में 27 फरवरी को, छठे चरण में 3 मार्च को एवं अंतिम सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोट डालें जायेंगे। सभी पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा एवं चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चंद्र पांडेय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि की यूपी की 403 सीटों सहित 690 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव। आयोग ने कहा कि कोरोना में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण। राज्यों के साथ कई दौर की बैठक हुई। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत।
*चुनाव से पूर्व सभी दलों की राय ली गई…..*
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी दलों की राय ली। इस बार 18.34 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट। यूपी में 29% मतदाता पहली बार करेंगे मतदान। थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था। महिला वोटरों की भागीदरी बढ़ी। पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे। 1620 पोलिंग स्टेशनों का संचालन महिला स्टाफ के हाथों में। कुल 1620 पोलिंग स्टेशनों का संचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ के हाथों में रहेगा, सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। कुल 18.34 करोड़ वोटर्स जिनमें 8.5 करोड़ से ज्यादा महिलाएं है।
*हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर होगा…..*
हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है. 900 ऑब्जर्वर नियुक्त किए जायेंगे। इन चुनावों में जनभागीदारी के रूप में सी vigil app की भूमिका बहुत मजबूत होगी जिसमें लोग सीधे तौर पर अपनी शिकायतों और बातों को इस ऐप के माध्यम से चुनाव आयोग तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।
जिलेवार कार्यक्रम/लखनऊ में 20 फरवरी को मतदान….
पहला चरण, 10 फरवरी: पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे। ये जिले हैं: शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज। दूसरा चरण 14 फरवरी: दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। ये जिले हैं: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं। तीसरा चरण 20 फरवरी: 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे। ये जिले हैं। फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर। चौथा चरण, 23 फरवरी: 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे। ये जिले हैं: प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट।
पांचवां चरण, 27 फरवरी: 52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे। ये जिले हैं: बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर। छठा चरण, 3 मार्च: सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान मतदान संपन्न होंगे। ये जिले हैं: महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया। सातवां एवं अंतिम चरण, 7 मार्च: 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे। ये जिले हैं: गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर।(8 जनवरी 2022)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें