*करनैलगंज - प्रकाश उत्सव के पावन पर्व पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की निकाली गयी विशाल शोभायात्र।**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोण्डा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर करनैलगंज नगर में गुरु गोविन्द सिंह के पावन पर्व पर प्रकाशोत्सव पर नगर के गुरुद्वारा से श्री गुरुग्रन्थ साहिब की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।प्रकाशोत्सव के अवसर पर पूरा नगर गुरुवाणी से गुन्जायमान हो रहा था। मंगलवार को गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद बृज भूषण शरण सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सन्तोष तिवारी, शमीम अच्छन, रामजीलाल मोदनवाल, अरुण वैश्य के साथ उपजिलाधिकारी हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय आदि का सम्मान किया गया। सभी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर चल रहे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर रात तक अटूट लंगर चलता रहा। दोपहर बाद गुरुद्वारे से गुरुग्रन्थ साहिब की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। 
गुरुद्वारे से निकाली गई शोभायात्रा सर्बा माई थान, नगर पालिका परिषद, गाडीबाजार, नई बाजार, बस स्टॉप चौराहा, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, चौक घंटाघर होते हुए देर शाम को पुनः गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा में पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैण्ड पार्टी, पाइप बैण्ड की मनमोहक प्रस्तुति देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। शोभायात्रा में महिलाएं गुरुवाणी, बच्चे गुरु के आदर्शों का बखान कर रहे थे। जगह-जगह धार्मिक समितियों द्वारा प्रसाद वितरण व शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा था। 
शोभायात्रा में गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, लखनऊ, फैजाबाद से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सरदार पृथीपाल सिंह, प्रधान गोंडा हरजीत सिंह छाबडा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार राजेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह जानी, डा. पुनीत सिंह, मनोहर छाबडा, सोनू छाबडा, मोहित पांडेय, सोनू पुरवार, अरुण वैश्य, शिवकुमार बाथम, सरदार रविन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमन दीप सिंह, ओंकार सिंह, अमन सिंह, सोनू सिंह, अनमोल सिंह, अमर दीप सिंह, सहित भारी संख्या में लोग चल रहे थे। सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा, एसआई अजय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी यात्रा के साथ चल रहे थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*