*पार्टी के हनुमान थे पंडित सिंह-अखिलेश यादव**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा - शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के समाजवादी पुरोधा रहे जननायक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर आमरण समाजवादी नामक पुस्तक का विमोचन और स्वर्गीय पूर्व मंत्री पंडित सिंह के प्रतिमा का अनावरण एवं अमर स्मृतिकोश "आमरण समाजवादी पंडित सिंह" का विमोचन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कर कमलों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव  प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सूरज होटल प्रांगण में खचाखच भरे जनसैलाब को संबोधित करते हुए माननीय अखिलेश यादव ने स्वर्गीय पंडित सिंह के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पंडित सिंह जी समाजवादी पार्टी की अमूल्य धरोहर थे, अब जबकि पंडित सिंह जी इस दुनिया में नहीं रहे तो इस परिवार की जिम्मेदारी पार्टी की हमारी और इस गोंडा के आवाम की है !
अखिलेश यादव जी ने स्व० पंडित सिंह द्वारा किए गए संघर्षो, पार्टी के प्रति किए गए त्याग और बलिदान तथा जनता के प्रति स्वर्गीय पंडित सिंह जी की प्रतिबद्धता को लेकर भावुक हो गए और कहा कि पंडित सिंह के बेटे सूरज सिंह जिम्मेदारी है कि सूरज पंडित सिंह के राजनीतिक विरासत को और आगे तक लेकर जाएं इसमें जितना सहयोग हमारा होगा हम पूरी तरीके से परिवार और सूरज के साथ हैं।
अखिलेश यादव जी ने कहा कि कोविड के दौरान जब पंडित सिंह  अस्पताल में जिंदगी की जद्दोजहद कर रहे थे तब सूरज ने विश्व स्तर की जो बेहतर व्यवस्था चिकित्सकीय व्यवस्था हो सकती थी वह किया लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं था इसलिए हम सबके बीच हम सबका साथी छोड़ कर चला गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब कोई गरीब परेशान होता था तब हम पंडित सिंह को उनके दरवाजे भेजकर उनकी मदद कराते थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*