*पंजीकृत निर्माण श्रमिक शीघ्र करा लें कोविड वैक्सीनेशन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवादाता शिवकुमार कनौजिया गोंडा
श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा योगेश दीक्षित ने उप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिकों से अपील की है कि कोविड-19 महामारी की त्रासदी से निजात पाने अपने आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र के साथ अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें। कोविड-19 महामारी से बचाव एवं आपकी सुरक्षा के दृष्टिगत कोविड टीकाकरण कराया जाना अति आवश्यक है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में आरोग्य कार्ड भी बनाया जा रहा है जिस पर उनको 5 लाख तक का चिकित्सा लाभ निशुल्क प्राप्त होगा ।प्रथम चरण में 22 हजार श्रमिकों का आरोग्य कार्ड बनना है जिनकी सूची सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य कर रहे आरोग्य मित्रों के पास उपलब्ध है ।सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे निकट के स्वास्थ्य केंद्र जाकर सूची में नाम होने की दशा में अपना आरोग्य कार्ड तुरंत बनवा लें जिससे बीमारी के समय उनको चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें