*परसपुर में जहरखुरानों ने यात्री से एक लाख नगदी व मोबाइल लेकर हुए चंपत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोंडा । परसपुर कस्बे में पसका - भौरीगंज मार्ग पर रविवार को एक परिषदीय विद्यालय के समीप जहरखुरानी का शिकार हुआ व्यक्ति अचेतावस्था मिला है। सूचना पर स्वास्थ्य सेवा की एम्बुलेंस से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान ग्राम शाहपुर बाजार निवासी रमेश विश्वकर्मा ( बढ़ई ) पुत्र राम शंकर के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई है। देर शाम तक उसे होश नहीं आया। पत्नी रिंकी ने पति के जेब व बैग में रखे एक लाख रूपए और मोबाइल गायब होने की बात कही है।
पत्नी रिंकी ने बताया कि उसका पति रमेश दिल्ली के शास्त्री नगर में एक कास्मेटिक / जनरल स्टोर पर काम करता है। इस बार उसने घर बनवाने की तैयारी में फोन पर एक लाख रुपए एकत्रित होने की बात पत्नी रिंकी से कही थी।शनिवार को गांव आने के लिए लिए वह दिन के बारह बजे दिल्ली से परसपुर के लिए बस पर सवार हुआ। शाम पांच बजे पत्नी से जब बात हुई तो उसने सुबह आठ से नौ बजे के बीच परसपुर में पसका गौरीगंज मार्ग पर एक समोसे की दुकान पर पहुंचने को कहा था। रविवार की सुबह बताए स्थान पर चचेरा भतीजा जब उन्हें लेने आया तो वह नहीं मिला। वापस घर पहुंचने पर पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना पर पहुंची पत्नी का कहना है जेब और बैग से मोबाइल और नगदी गायब हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने व्यक्ति को जहरखुरानी का शिकार होना बताया है। वहीं एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि अभी वह नशे में है, होश आने पर बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें