*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश22, कैसर बाग, लखनऊ- 226001**सभी राज्य काउंसिल सदस्यों एवं जिला सचिवों के नाम आवश्यक परिपत्र**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
दिनांक- 8 जनबरी 2022
प्रिय साथी,
क्रांतिकारी अभिवादन।
उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होचुकी है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की प्रक्रिया 14 जनबरी से शुरू हो जायेगी। पहले चरण के मतदान की तिथि 10 फरबरी तथा सातवें चरण के मतदान की तिथि 7 मार्च है। मतगणना 10 मार्च को होगी।
इस तरह अब हम चुनावी प्रक्रिया में प्रवेश कर चुके हैं। अतएव अब हमें बिना एक भी पल गंवाये चुनावों की तैयारी को तेज कर देना है।
इस संबंध में 5 जनबरी 2022 को भाकपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनाव रणनीति पर चर्चा हुयी। किसी बड़े दल से प्रयास के बावजूद अब तक तालमेल न होपाने के चलते समान विचारधारा वाले दलों से यथासंभव एकता के साथ प्रदेश में लगभग 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का निश्चय किया गया।
लड़ी जाने योग्य सीटों के बारे में राज्य नेतृत्व जिलों के नेतृत्व से समय समय पर चर्चा करता रहा है। अतएव जहाँ जहाँ विधान सभा चुनाव लड़ा जाना है वहां चुनावी तैयारियां तेज कर दी जायें। अधिकतर समय जनता के बीच बितायें, उनकी समस्याओं को निरंतर उठायें तथा बूथ कमेटियों का गठन जारी रखें। कार्यकर्ता बैठकें भी आयोजित करें। निर्धारित प्रोटोकॉल और चुनाव प्रक्रिया का पालन करें।
राज्य कार्यकारिणी ने निर्देश दिया कि जिला काउंसिल/ कार्यकारिणी की बैठकें कर लड़ी जाने वाली सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर जल्द से जल्द राज्य कार्यालय को सूचित किया जाये ताकि सूचियां जारी की जासकें। यदि किसी सीट पर एक से अधिक नाम आते हैं तो वहीं वोटिंग अथवा अंतिम निर्णय कराने के बजाय सभी नाम राज्य के पास भेज दिये जायें। अन्तिम निर्णय राज्य का होगा।
इस बार बड़ी रैलियां अथवा सभायें संभव नहीं हैं। अतएव अधिक जोर मतदाताओं से सीधे संपर्क पर रहे। अपने वोटों की संख्या बढ़ाने को कई क्षेत्रों में सघन कार्य किया जाना चाहिए। नीति और मुद्दे आधारित पर्चे अधिकाधिक बांटे जाने चाहिये।
पार्टी सदस्यता नवीनीकरण 1 नवंबर से वाकायदा शुरू हो चुका है। सभी जिलों को नवीनीकरण सामग्री पहले ही भेजी जा चुकी थी। अच्छी बात है कि जिलों से नवीनीकरण शुल्क और चार्ट राज्य केन्द्र पर आना शुरू हो गए हैं। शेष के विषय में राज्य कार्यकारिणी ने 31 जनबरी तक राज्य केन्द्र पर जमा करने का निर्देश दिया है। इस पर गंभीरता से अमल करें।
अब सदस्यता शुल्क या चुनाव फंड बैंक में कैश के रूप में न डाला जाये। एकाउंट to एकाउंट ट्रांसफर किया जाये या चेक से ट्रांसफर किया जाये। इस संबंध में पार्टी ट्रेजरर का. प्रदीप तिवारी जी से 9415001578 पर बात की जा सकती है।
गत दिनों कोरोना के कारण चार्ट आदि जमा करने के मामले में छूट दे दी गयी थी। अबकी बार पूर्व की भांति चार्टों के साथ ही नवीनीकरण लिया जायेगा।
राज्य सचिव मंडल ने सदस्यता के साथ साथ चुनाव फंड एकत्रित करने का आह्वान किया था तथा अधिक से अधिक चुनाव फंड जमा कर 10 जनबरी तक राज्य कार्यालय पर आवश्यक रूप से जमा करने का निर्देश दिया था।
राज्य कार्यकारिणी ने सचिव मंडल द्वारा तय की गई फंड की दरों को उचित माना और उसकी संस्तुति की। ये दरें हैं-
A- राज्य सचिव मंडल सदस्यों, राष्ट्रीय परिषद सदस्यों और पूर्व विधायकों से रुपये 5000/-
B- राज्य कार्यकारिणी सदस्यों एवं जन संगठनों के अध्यक्ष, सचिवों पर रुपये 3000/- AISF और AIYF के अध्यक्ष, सचिवों पर केवल एक एक हजार प्रत्येक पर।
C- राज्य काउंसिल सदस्यों, जिला सचिवों से रुपये 1000/-
D- जिलों से प्रति सदस्य 10 रुपये की दर से।
E- जन संगठनों तथा सहयोगी संगठनों को अलग से धन इकट्ठा करना चाहिये और पार्टी में जमा करना चाहिए।
F- जिन जिलों को चुनाव लड़ना है वे तत्परता से फंड इकठ्ठा कर शीघ्रातिशीघ्र राज्य कार्यालय पर जमा करें। वे इस कोटे से मुक्त नहीं हैं और चुनावचिन्ह आबंटन के पहले फंड हर हाल में जमा करना होगा।
अच्छी बात है कि कई साथियों और जिलों ने अपना कोटा जमा कर दिया है। शेष सभी साथी अपना निजी कोटा तथा जिला सचिव जिलों का कोटा शीघ्र राज्य केन्द्र पर जमा करें।
राज्य कार्यकारिणी ने निर्देश दिया कि जिन जिलों में चुनाव लड़ा जाना है उस जिले के सारे पार्टी संगठन को चुनावों में सक्रिय भूमिका निभानी है। और जिन जिलों में चुनाव नहीं लड़ा जाना उन्हें अपनी पूरी ताकत समीपस्थ जिलों में लगानी है। एक एक साथी और शाखा को इस यज्ञ में आहुति देनी है। जन संगठनों को भी बैठक कर अपनी भूमिका निभाना तय करना चाहिए।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप उपर्युक्त के संबंध में हर पल सक्रिय रहेंगे।
क्रांतिकारी अभिवादन के साथ।
आपका साथी
डा. गिरीश, राज्य सचिव।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें