*पुलिस अधीक्षक गोंडा का अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी, थाना परसपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया जिलाबदर**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व शिवनाथ पुत्र रामचंद्र निवासी नउअनपुरवा मौजा बहुवन मदार मांझा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*