*जांच में डेढ़ वर्षीय बाघिन के सावत के रूप में हुई जंगली जानवर के शव की पहचान**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता संदीप वर्मा बहराइच*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

देवीपाटन मंडल के जनपद बहराइच के तमोली पुरवा गाँव में रेलवे लाइन के समीप स्थित बाग के कुऐ मे मिला कई दिन पुराना खूंखार जंगली जानवर का शव
जांच में डेढ़ वर्षीय बाघिन के सावत के रूप में हुई जंगली जानवर के शव की पहचान
मदन पोरवाल
मिहींपुरवा(बहराइच):कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रेंज मोतीपुर के ग्राम पंचायत कुढ़वा के मजरा तमोलीपुरवा में रेलवे लाइन के किनारे स्थित अतुल चौधरी के विशालकाय बाग में एक खूंखार जंगली जानवर का शव मिला है ,शव 4 दिन पुराना बताया जा रहा है, इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बधावन को अवगत कराया, डीएफओ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि मोतीपुर रेंज के अंतर्गत तमोली पुरवा गांव के बाहर एक बहुत बड़ा आम का बाग है ,जिसमें एक पुराना कुआं स्थित है, इसी कुएं में एक डेढ़ वर्षीय बाघिन का बच्चा जो बाघिन के साथ से भटक कर कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है, कुंआ जमीन के बराबर में है इसी के किनारे से बाघ का बच्चा निकला है और कुएं में गिर गया, जिससे डूबकर कर उसकी मौत हुई है, उन्होंने बताया जंगल के आसपास बफर जोन में स्थित जमीन के बराबर जो कुएं मौजूद है उन्हें ढक्कन रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा उनका उच्ची करण हो जिससे कोई भी जानवर या जनमानस की कोई जनहानि ना हो, बाघिन के बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा इसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी, ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है,इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर महेंद्र कुमार मौर्य पूरी टीम के साथ मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*