*विशुनापुर में आयोजित हुआ किसान गोष्ठी* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनोजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोण्डाकार्यक्रम मदन पोरवाल
मोतीपुर बहराइच! आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के प्रशासनिक नियंत्रण में जनपद बहराइच के नानपारा तहसील में नवसृजित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुसूचित जनजाति के उत्थान हेतु मिहींपुरवा विकासखंड के चयनित गांव रमपुरवा विशुनापुर तथा फकीर पूरी में चलाई जा रही क्षमता परियोजना के अंतर्गत और बागवानी की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु 30 किसानो को अत्याधुनिक नर्सरी इकाइयां स्थापित करने हेतु उनको प्लास्टिक हजारा सब्जी की पौध तैयार करने वाली प्लास्टिक ट्रे कोको पीट शेडनेट इत्यादि सब्जी की नर्सरी तैयार करने हेतु निशुल्क वितरित कीगई ,नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार प्रोफेसर डॉक्टर ओपी राव द्वारा रविवार को जूनियर हाई स्कूल विशुनापुर में अनुसूचित जनजाति के 30 किसानों को उनके हाथों से निशुल्क उपलब्ध कराया गया प्रोफेसर ओपी राव ने इस अवसर पर एक किसान गोष्ठी को भी संबोधित किया, जिसमें काफी संख्या में अनुसूचित जनजाति के कृषक एवं महिला कृषक ने भाग लिया तथा केंद्र द्वारा लगाए गए टमाटर तोरिया गेहूं गोभी इत्यादि के प्रदर्शनों का भी अवलोकन किया गया यह जानकारी केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के एम सिंह ने दी इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार डॉ सूर्य वाली सिंह भी उपस्थित रहे ,मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा सौरभ वर्मा ने भी गोष्ठी में कृषकों को संबोधित किया!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें