*जनरल सहित दिवंगत सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि -आर्य समाज**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरश कनौजिया /नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोंडा 11 दिसंबर 2021 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा के तत्वाधान में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनके 711 सशस्त्र बलों के जवानों की दिनांक 8 दिसंबर 21 को तमिलनाडु कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे मे शहीदो की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन महाशय स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल हाता में प्रातः 9 बजे यज्ञ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई यज्ञ के यजमान सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य रहे
इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उ० प्र० की उपमंत्री तृप्ति आर्या ने शहीदों को नमन करते हुए बताया कि यह राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है सीडीएस जनरल बिपिन रावत भारत की सैन्य व्यवस्था को मजबूत किया सदैव भारत वासियों के दिल में राज करते रहेंगे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सत्ता सेनानी परिजन के मंडल अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य ने बताया कि जनरल रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उनके साथ 11 और राष्ट्र के जांबाज का यह आकस्मिक निधन पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया हेलीकॉप्टर से 18 दिसंबर 2021 को वेलिंगटन में डिफरेंस कॉलेज जा रहे थे कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से असामयिक निधन हो गया जनरल रावत उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में सदैव याद किए जाएंगे का जन्म 16 मार्च 1958 को हुआ था उनका अंतिम संस्कार 17 तोपों की सलामी के साथ उनकी बेटी कृतिका और तारिणी ने में मुखाग्नि देकर कल बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ आज श्रद्धांजलि सभा देने वालों में प्रमुख प्रदीप आर्य, डॉ० शुभम इं० प्रज्ञा, डॉ प्रियंका, शिवम एडो० धर्मेंद्र कुमार, रमाकांत मिश्र, पंडित विमल कुमार आर्य, पवन शुक्ला, आदि लोगों ने यज्ञ के माध्यम से दिवंगत सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया और यह उद्घोष हुआ कि जब तक सूरज चांद रहेगा जनरल तेरा नाम रहेगा सभा का संचालन जिलामंत्री जनार्दन प्रसाद पाठक ने किया इस अवसर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो एवं क्राइम सर्च के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर बी बी मिश्र जितेंद्र कृष्ण मो० नाजिम स्वाति सिंह, राम सरन गुप्ता, धर्मवीर आर्य, अरविंद सक्सैना सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पांडे ने भी अश्रुपूरित नमन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें