*गोंडा श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में बाबा खाटू श्याम का भजन किर्तन का आयोजन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोण्डा हमें जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया..
रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में बाबा खाटू श्याम का भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। ये आयोजन श्याम प्रेमी गोयल परिवार द्वारा आयोजित किया गया। जयपुर से बाबा श्याम के लाडले भजन गायक संजय पारिक ने गाया ' शीश के दानी महा बलवानी... खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है..आये खाटू धाम से श्याम धनी सरकार, ले मोर छड़ी हाथों में हो लीले असवार... खाटू वाले श्याम बाबा तेरा ही सहारा तेरे शिवा दुनिया में कोई न हमारा... मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है.. हमें जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया.. करते हो तुम कंहैया मेरा नाम हो रहा है.. किसने किया श्रंगार सांवरें... श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूँ,, चरणों में तेरे अरदास लाया हूँ..आदि भजनों और फागुन धमाल पर श्रद्धालु खूब झूमे। भजन की शुरुआत स्थानीय भजन गायक द्वारा गणेश वंदना से किया गया। फिर कानपुर से भजन गायक कुमार मुकेश ने गाया "भिखारी के घर में श्याम पधारे, अहो भाग्य हमारे
मै जब से तुम्हारे शरण में आया... जब भी मुझे बुलाओ खाटू आता रहूं ....परिवार मेरा तेरे हवाले खाटू वाले वो लीले वाले...गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो.... जब तू मुझे बुलाये मै खाटू आता रहूं...आदि भजनों पर भक्त गण झूमते रहे। बाबा श्याम का दरबार इतना मन मोहक सजाया गया था कि भक्त बाबा श्याम से नजरें मिलाते रहे। भक्त गण बारी बारी बाबा खाटू श्याम का ज्योति लेकर आर्शीवाद लिया। समापन पर लोगो ने आरती किया । और प्रसाद ग्रहण किया ।इस दौरान आयोजक अजय अग्रवाल,मुकुट लाल गोयल, विजय गोयल, संजय गोयल, जितेन्द्र गोयल,अवि गोयल, आयुष गोयल, लक्ष्मी अग्रवाल,माधुरी गोयल, सरिता गोयल, सविता गोयल,रीता काबरा, पिंकी गोयल, शारदा गर्ग, निधि गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें