*श्रम विभाग द्वारा 29 को आयोजित किया जायेगा निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख
 संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु सहायता प्रदान करने हेतु कन्या विवाह सहायता योजना अधिसूचित एवं संचालित है इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होने की स्थिति में  ₹65000 व वर वधु की पोशाक व अन्य व्यवस्था हेतु रु 10000 प्रदान किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर जनपद गोंडा में दिनांक 29 दिसंबर 2021 को टामसन कॉलेज मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है इस विवाह समारोह में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन आवेदन तिथि से 100 दिन पूर्व हुआ हो उनकी कन्या व वर  द्वारा क्रमशः 18 व 21 वर्ष की आयु विवाह की तिथि तक  पूर्ण हो रही हो सम्मिलित होने हेतु पात्र हैं अतःनिर्माण श्रमिकों को से अपेक्षा की जाती है कि वह इस सामूहिक विवाह समारोह में अधिक से अधिक संख्या में श्रम विभाग में पहुंच कर आवेदन करना सुनिश्चित करें आवेदन श्रम विभाग में के  कार्यालय में निशुल्क किया जा रहा है आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2021 नियत की गई है विवाह का पंजीकरण कराने हेतु निम्नलिखित अभिलेख कागजातों की आवश्यकता होगी 
 1 स्पष्ट अक्षरों में भरा हुआ विवाह पंजीकरण आवेदन पत्र 2 प्रस्तावित वर एवं वधु की आयु संबंधी अभिलेख जन्म प्रमाण पत्र परिवार रजिस्टर स्कूल प्रमाण पत्र 
3 पंजीकृत निर्माण श्रमिक के परिवार रजिस्टर की नकल 
4 पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बैंक खाते की प्रमाणित प्रति 
5 ग्राम प्रधान का इस आशय का प्रमाण पत्र की उक्त वर व कन्या का विवाह पूर्व में संपन्न नहीं हुआ है 
6 पंजीकृत श्रमिक वर्ग एवं मधु के आधार कार्ड की प्रति 
7 पंजीकृत श्रमिक द्वारा प्रदत्त सहमति पत्र

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*