*जिला अधिकारी महोदय गोंडा द्धारा**सेवामेंराष्ट्रपति महोदयभारत सरकार, नई दिल्ली**एवं**राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारीसुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यवाहियों के चलते तमाम तबके परेशान हैं और आर्थिक बरवादी के गर्त में धकेल दिये गये हैं। उत्तर प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी और काला बाजारी, मौसम की मार से फसलों की तबाही, खरीफ फसलों खासकर धान की MSP पर खरीद न होने से आधी अधूरे मूल्यों पर बेचने को किसानों की मजबूरी, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों और उसके कारण असहनीय स्तर पार कर चुकी महंगाई, बड़े पैमाने पर व्याप्त महंगाई, चहुँतरफ़ा व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और देश के अन्य भागों में अल्पसंख्यकों पर राजनैतिक उद्देश्य से किये जा रहे हमलों तथा कृषकों गरीबों दलितों और महिलाओं की प्रताड़ना जैसे ज्वलंत सवालों पर उत्तर प्रदेश में वामपंथी दलों ने आज जगह जगह धरने प्रदर्शन किये हैं। इसी क्रम में यहां किये गये प्रतिरोध प्रदर्शन के बाद हम आपको निम्न ज्ञापन प्रेषित कर रहे हैं।
1- रबी फसल की बुआई को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद तत्काल उपलब्ध कराया जाये। खाद की काला बाजारी पर कारगर अंकुश लगाया जाये।
2- खरीफ फसलों खासकर धान एवं गन्ने का MSP दिलाया जाये। किसानों को औने पौने दामों पर फसल बेचने की बाध्यता खड़ी न की जाये।
3- बारिश और तूफान से किसानों की फसल हानि की शत प्रतिशत भरपायी शीघ्र की जाये।
4- तीनों कृषि कानून एवं विद्युत बिल 2020 रदद् किये जायें, MSP कानून बनाया जाये तथा किसानों पर दमन रोका जाये।
5- पेट्रोल डीजल के दामों में हाल में की गयी वृध्दि मामूली है। जनबरी 2020 से अब तक की गयी समस्त वृध्दियां वापस ली जाएं। इन दो वर्षों में पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतें बड़ा कर जनता की जेब से निकाले गये पैसे को सरकार वापस करे। यूपी में तीनों पर वैट शून्य स्तर पर लाया जाये।
6- अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने को पेट्रोल डीजल गैस को जीएसटी के अंदर लाया जाये और जीएसटी के न्यूनतम स्लैब में लाया जाये तथा राज्यों का वैट हटाया जाये।
7- खाद्य पदार्थों, दवाओं, फलों, सब्जियों और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों को पर्याप्त मात्रा में नीचे लाकर जनता को महंगाई से राहत दिलायी जाये। गरीबों को मुफ्त राशन की योजना आगे भी जारी रखी जाये।
8- वाहनों और फ्यूल्स पर लग रहे कई टैक्सों की बसूली से बन रहे मार्गों पर टोल टैक्स बसूला जाना जनता के साथ बड़ा धोखा है। टोल बसूली और लुटेरी कई पेनल्टीयों से वाहन धारकों को निजात दिलायी जाये।
9- राजनैतिक उद्देश्य से उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और देश के विभिन्न भागों में अल्पसंख्यकों की प्रताड़ना पर कारगर रोक लगायी जाये। जिम्मेदार प्रताडक़ों और अधिकारियों को कड़ी सजा दी जाये।
10- दलितों महिलाओं और समाज के अन्य तबकों पर अन्याय व अत्याचार रोका जाये। अत्याचारों के लिये जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाये।
11- सभी रोजगार योग्य युवाओं को उपयुक्त काम उपयुक्त वेतन और काम की सुरक्षा प्रदान की जाये। उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पड़ी तमाम रिक्तियों को तत्काल भरा जाये।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि महामहिम आप उपर्युक्त मांगों पर शीघ्र ठोस कदम उठाने के आदेश अपनी सरकारों को देंगे।
सधन्यवाद।
सुरेश कुमार कनौजिया
भवदीय
-- - - ---- -- --------
कामरेड सतनारायण त्रिपाठी सदस्य राज कमेटी उत्तर प्रदेश सी.पी.आई., कामरेड सुरेश कुमार कनौजिया नगर मंत्री सी.पी.आई गोंडा, कामरेड राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, कामरेड अयोध्या प्रसाद पांडे,कामरेड दिलीप कुमार मिश्रा, कामरेड गौतम प्रसाद पाल, कामरेड राधेश्याम कनोजिया, कामरेड घनश्याम भारती, कामरेड शिवकुमार कनौजिया, कामरेड किशन कुमार कनोजिया, आदि लोग उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें